शस्त्र अनुज्ञप्ति का हुआ भौतिक सत्यापन

दो लोगों ने डीएम से की लाइसेंस बनाने की मांग

जोकीहाट. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारी जारी है. शनिवार को जोकीहाट थाना क्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्र धारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन व अनुज्ञप्ति की जांच थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा व बीडीओ संयम राज ने की. शस्त्र धारियों में बागनगर के मोहनलाल यादव, जहानपुर गांव के शस्त्रधारी भवेश दत्त ठाकुर, बहारबाड़ी के सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश यादव, हाजी बसीर उद्दीन, घर धोबनिया, रामप्रसाद मंडल ,भोकराहा पंचायत हरदार, गिरिवर मंडल भोकराहा , शाहिद आलम लोखड़िया, पंचायत बारा इस्तबरार, कृष्ण लाल वर्णवाल गैरकी, प्रभु प्रसाद साह बारा इस्तबरार सहित अन्य लाइसेंस धारियों ने शस्त्रों का थाना में भौतिक सत्यापन कराया. गोविन्द लाल यादव के पुत्र मदन मोहन यादव व एनलाल यादव के पुत्र राम प्रसाद यादव ने लाइसेंस बनाने की मांग डीएम अनिल कुमार से की है. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने सुरक्षा के लिए शस्त्र अनुज्ञप्ति ली थी. पिता के निधन के बाद उनके पुत्र को अनुज्ञप्ति प्राप्ति का सरल प्रक्रिया होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने सुरक्षा कारणों से अनुज्ञप्ति प्राप्ति की मांग डीएम से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >