पिरामिड प्रदर्शन व रंगारंग कार्यक्रम के कायल हुए लोग

स्काउट मास्टर मो शाहिद आलम को अंग वस्त्र के साथ प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए सर्विस स्टार से सम्मानित किया

स्काउट-गाइड ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

फारबिसगंज. बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड अररिया के तत्वावधान में शहर के ली अकादमी परिसर में रविवार को स्काउट-गाइड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद सह जिला आयुक्त वयस्क संसाधन गाइड वीणा देवी व महामंत्री महर्षि मेंही कुप्पाघाट भागलपुर सह जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट-गाइड अररिया दिव्या प्रकाश यादवेंद्र, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार,जिला आयुक्त वयस्क संसाधन स्काउट श्रीकुमार ठाकुर, जिला सचिव युवराज पासवान, प्रधानाध्यापिका नगमा रूही, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मो राशिद जुनैद, जिला संगठन आयुक्त गाइड जूही मल्लिक के द्वारा स्काउट गाइड ध्वज फहराकर विधिवत सम्मान समारोह का उद्घाटन किया.

उत्कृष्ट योगदान करने वालों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद संस्था भारत स्काउट-गाइड के जिला संगठन आयुक्त सह संयुक्त राज्य सचिव बिहार राज्य बैजनाथ प्रसाद साह ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को बुके व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड ने विभिन्न प्रकार के एक से बढ़कर एक पिरामिड प्रदर्शन किया व रंगारंग कार्यक्रम के प्रदर्शन से उपस्थित अतिथियों का मन को मोह लिया. महा शिवरात्रि के समय में सुंदर नाथ धाम सुंदरी में सेवार्थ सहयोग करने वाले स्काउट गाइड व लीडर, मलंग शाह वारिस दाता के वार्षिक महोत्सव में सेवार्थ सहयोग करने वाले, श्री श्री 1008 विष्णु यज्ञ केशरी मोहल्ला, कोठी हट में सेवार्थ सहयोग करने वाले स्काउट गाइड को मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया. तत्पश्चात जिला को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए स्काउट मास्टर मो शाहिद आलम को अंग वस्त्र के साथ प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए सर्विस स्टार से सम्मानित किया गया. वहीं मो सबदुल स्काउट मास्टर को अंग वस्त्र के साथ प्रथम वर्ष के लिए सर्विस स्टार से सम्मानित किया गया. तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अंतर्गत भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह के तहत ही 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्काउट गाइड को भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >