रथ यात्रा के दौरान नहीं होगा किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन : एसडीओ

रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव को लेकर एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

रामनवमी रथ यात्रा को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक

फारबिसगंज. आगामी 26 मार्च को फारबिसगंज में निकलने वाले रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव को लेकर एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें श्री रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने रथ यात्रा के रूट, रथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की संख्या,अखाड़ा की संख्या, पार्किंग स्थल सहित अन्य सभी तैयारियों के संदर्भ में मौजूद एसडीओ व एसडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को अवगत कराया.

सभी थानाध्यक्षों से रथ यात्रा से संबंधित ली गयी जानकारी

बैठक में मौजूद अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना के थानाध्यक्षों से एसडीओ व एसडीपीओ ने उनके थाना क्षेत्र से निकलने वाले रामनवमी रथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या व किस स्थान से कितने अखाड़े रथ यात्रा में शामिल होते हैं, इसकी विस्तृत रूप में जानकारी ली. बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों व रथ यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों के विचारों व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद एसडीओ अभय कुमार ने कहा कि आयोजन समिति अखाड़ा लाइसेंस के लिए आवेदन करा कर लाइसेंस प्राप्त कर ले साथ ही अखाड़ा में स्वयंसेवक आई कार्ड के साथ सक्रिय होकर रहेंगे. एसडीओ ने मौजूद थानाध्यक्षों व कनीय पदाधिकारियों को रथ यात्रा के रूट का निरीक्षण कर लेने का निर्देश दिया. एसडीओ ने बैठक के दौरान कहा कि विधि के अनुसार श्री रामनवमी रथ यात्रा निकाली जायेगी. रथ यात्रा के दौरान किसी प्रकार के डीजे का प्रयोग नहीं होगा व किसी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा. एसडीओ ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. जुलूस सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन कैमरा की नजर में रहेगा. मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, बीडीओ संजय कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी मधु कुमारी, ईओ रणधीर लाल सहित अन्य थाना के थानाध्यक्ष के अलावा रामनवमी रथ यात्रा समिति व शांति समिति मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >