नप की साधारण बैठक में 2025- 2027 के आय-व्यय का बजट पास

सीए ने बजट को विस्तृत रूप से पढ़कर सुनाया

14 करोड़ 45 लाख 42 हजार 120 रुपये के मुनाफे का बजट किया पेश फारबिसगंज. नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में नप बोर्ड की साधारण बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026 – 27 का अनुमानित आय-व्यय बजट की स्वीकृति पर विचार के लिए सदन में बजट प्रस्तुत किया गया. संबंधित सीए ललन कुमार ने बजट को विस्तृत रूप से पढ़कर मौजूद वार्ड पार्षदों को बताया. आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नप का जो बजट नप के साधारण बैठक में प्रस्तुत किया गया. जिसमें अनुमानित प्रारंभिक अवशेष की राशि 17 करोड़ 68 लाख 120 रुपये है. जबकि अनुमानित आय की राशि 02 अरब 49 करोड़ 30 लाख 12 हजार रुपये है. वहीं अनुमानित व्यय की राशि 02 अरब 52 करोड़ 53 लाख 57 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है. अर्थात अनुमानित आय 02 अरब 66 करोड़ 98 लाख 99 हजार 120 रुपये व अनुमानित व्यय 02 अरब 52 करोड़ 53 लाख लाख 57 हजार है. इस बजट में नप का अनुमानित लाभ का बजट अर्थात अंतिम अवशेष 14 करोड़ 45 लाख 42 हजार 120 रुपये है. पेश किये गये बजट को नप साधारण बोर्ड में सर्वसम्मति से किया पास कर दिया गया. पारित बजट में व्यय में बताया गया कि जमीन क्रय में 06 करोड़,भवन निर्माण व रख रखाव पर 03 करोड़,वार्ड सभा के लिए 02 करोड़,पार्किंग के लिए 02 करोड़,पार्क के निर्माण पर 04 करोड़,एमआरएफ पुवाईंट कचरा प्रबंधन पर 05 करोड़,वृद्धा आश्रम पर 02 करोड़,सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय पर 02 करोड़,वेंडिंग जोन पर 01 करोड़,सड़क व पुल पुलिया निर्माण पर 77 करोड़,सीवरेज व ड्रेनेज पर 50 करोड़,जल मार्ग पीने वाला पेयजल आपूर्ति के लिए 16 करोड़ 70 लाख 66 हजार रुपया,सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था पर 02 करोड़,वाहन क्रय 04 करोड़ 57 लाख 84 हजार रुपया, डस्टबिन क्रय 02 करोड़,बिजली शुल्क पर 02 करोड़,कचरा निकासी ,नाला उराही और जल कुंभी सफाई पर 05 करोड़ रुपया,बाढ़ आपदा नियंत्रण पर 47 लाख रुपया सहित और अन्य अनुमानित व्यय दिखाया गया है. जबकि संभावित आय में कर राजस्व से 45 करोड़ 43 लाख रुपया,निस्तापित राजस्व व क्षति पूर्ति से 10 करोड़ रुपया,नप के संपत्ति के किराया से 03 करोड़ 47 हजार,नागरिक सुविधा से 02 करोड़,समाजिक सुरक्षा पेंशन अनुदान से 10 लाख,प्रधान मंत्री आवास योजना से 15 करोड़,15 वीं वित्त से 15 करोड़,विकास अनुदान से 04 करोड़ 50 लाख,जलापूर्ति व जनस्वास्थ्य से 20 करोड़,प्रकाश व्यवस्था 02 करोड़,षष्ठम वित्त आयोग से 10 करोड़, मुख्यमंत्री शहरी नली गली योजना से 05 करोड़, ई गवर्नेंस से 02 करोड़,सड़क पुल पुलिया निर्माण 70 करोड़,जल जीवन हरियाली 02 करोड़,एमआरएफ,कचरा प्रबंधन, पृथिकरण, निस्तारण 50 करोड़ रुपया का अनुमानित आय प्राप्त होने का जिक्र प्रस्तुत बजट में किया गया है. इस मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप सिटी मैनेजर शशि आनंद, नप के स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती, नप सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मो इस्लाम, मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता सहित सभी वार्ड के पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >