मन की बात कार्यक्रम में बेहतर करने वाले पंचायत अध्यक्षों को मिला मेडल

कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कुर्साकांटा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 131वें मन की बात कार्यक्रम को सुनकर सरल एप पर अपलोड करने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान में शनिवार को सिकटी विधानसभा क्षेत्र के कुर्साकाटा प्रखंड अंतर्गत कुर्साकाटा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश से प्राप्त मेडल भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने पंचायत अध्यक्षों को प्रदान किया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान के साथ समय समय पर कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन को लेकर सम्मानित करती है. इस अवसर पर रहटमीना पंचायत अध्यक्ष मनोज मंडल, सिकटीया पंचायत अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, शंकरपुर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार साह, कमलदाहा पंचायत अध्यक्ष सूर्यानंद मालाकाज लक्ष्मीपुर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार साह समेत मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर, महेश साह आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पार्टी के प्रति समर्पण व सक्रिय भूमिका की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >