पलासी (अररिया). हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय-2 के शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की ओर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व एचएम कुमार रंजीत ने किया. रैली विद्यालय से निकलकर पलासी बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई.
हाथों में तिरंगा लेकर निकले शिक्षक और विद्यार्थी
रैली में शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ती रैली ने बाजार में लोगों का ध्यान आकर्षित किया. विद्यार्थियों में रैली को लेकर खासा उत्साह नजर आया.
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का दिया संदेश
रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी के लिए जागरूक किया गया. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की.
स्थानीय लोग भी रैली में जुड़ते गए
रैली जैसे-जैसे पलासी बाजार के विभिन्न हिस्सों से गुजरी, स्थानीय लोग भी इसमें शामिल होते गए. बाजार में मौजूद लोगों ने रैली का स्वागत किया. सैकड़ों लोगों की सहभागिता से पूरा वातावरण देशभक्ति से लबरेज नजर आया.
शिक्षकों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
रैली में प्रभारी प्राचार्य कुमार रणजीत, शिक्षक विमलेश कुमार झा, कैसर आलम, रति दूबे, चंदन कुमार, खुशबू कुमारी, अमित कुमार, इमामुद्दीन, शशि, आशा कुमारी, तारिक अनवर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए.
विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई तिरंगा रैली
प्रखंड मुख्यालय और पलासी बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय-2, पलासी पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन के जरिए विद्यार्थियों और आम लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश पहुंचाया गया.
