आपदा प्रबंधन मंत्री को पैक्स अध्यक्ष ने दी बधाई

आपदा से निबटने को लेकर तैयार किया जा रहा रोड मेप

30- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा

शनिवार को आपदा प्रबंधन मंत्री के निज निवास बटराहा में पैक्स अध्यक्षों ने बुके भेंटकर उन्हें बिहार सरकार में मंत्री जाने पर उन्हें बधाई दी. आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने बताया कि आपदा से निपटने को लेकर विस्तृत रोड मैप तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही संबंधित विभागों को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जरूरी निर्देश दिये गये हैं. आने वाले दिनों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जानमाल की क्षति नहीं हो सरकार ने अपने स्तर से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. पैक्स अध्यक्ष पहुंसी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन मंत्री को बुके भेंटकर उन्हें बधाई व शुभकामना दी गयी है. पैक्स को सुदृढ़ करने के मामले में आपदा मंत्री विस्तृत चर्चा किये जाने की जानकारी उन्होंने दी. मौके पर पूर्व उप प्रमुख इंदुभूषण कुमार, शिवनाथ सिंह, सुदर्शन सिंह, रामसुंदर सिंह, उप सरपंच श्यामदेव सिंह, मनोज सिंह, मो शाहजहां सहित अन्य मौजूद थे.

——–

हत्ता चौक पर हाई मास्ट लाइट खराब

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित हत्ता चौक पर सांसद निधि से लगा हाई मास्क लाइट बीते कई दिनों से खराब पड़ा है. इससे शाम ढलते ही चौक पर घना अंधेरा छाया रहता है. हत्ता चौक स्थित दुकानदारों में शामिल ओमप्रकाश केशरी, संतोष मंडल, कन्हैया झा, राजीव ठाकुर, अधिवक्ता सुशील झा, मो जमीलुर्रहमान, विद्यानंद मंडल, कृत्यानंद साह, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल, मो साबिर, अमोद मंडल, शिवानंद मंडल, राजेश वर्मा सहित दर्जनों दुकानदारों ने जिला पदाधिकारी से संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द लाइट ठीक कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >