अररिया. सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए पंचायतवार शिविर आयोजित किया जा रहा है. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक के जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा सभी कॉमन सर्विस सेंटर में नि:शुल्क उपलब्ध है. इसके अलावा सभी पंचायतों में इसे लेकर विशेष शिविर भी आयोजित की जा रही है. वहीं प्रखंड स्तर पर भी लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं. मालूम हो कि वर्तमान में सिर्फ वैसे ही लाभुकों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है. जो पूर्व में अपना जीवन प्रमाणीकरण करा चुके हैं. लिहाजा जिला प्रशासन ने वैसे पेंशन लाभुकों से जल्द जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण कराने का अनुरोध किया है. जिन्होंने अपना प्रमाणीकरण नहीं कराया है. ताकि बिना किसी बाधा के उन्हें पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होता रहे.
जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन
पेंशनरों से जीवन प्रमाणीकरण कराने का अनुरोध
