ARARIA स्कूली बच्चों को टीबी से बचाव के लिए किया गया जागरूक
शहर के शिक्षण संस्थान प्लस टू ली अकादमी के परिसर में टीबी के बीमारी से बचाव लक्षण,उपचार को ले कर छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट ARARIA NEWS :
नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम व टीबी मुक्त भारत अभियान,एक सौ दिन के कैम्पियन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति अररिया के द्वारा बुधवार को शहर के शिक्षण संस्थान प्लस टू ली अकादमी के परिसर में टीबी के बीमारी से बचाव लक्षण,उपचार को ले कर छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों में सीडीओ डॉ आकाश कुमार राय,दामोदर शर्मा,मुरलीधर कुमार,अशोक कुमार सिंह,उमाकांत शर्मा,उदयचंद पासवान ने छात्र छात्राओं को टीबी के बीमारी होने के लक्षण,इसके जांच और उपचार के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया.इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका नगमा रूही, शिक्षक शिक्षिकाओं में रतीचंद यादव,मोहन कुमार झा,घनश्याम साह,मेघना कुमारी,मन्नू कुमारी,रानी कुमारी,देवेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.