ARARIA हज अदा करने के लिए हाजियों का जत्था मक्का मदीना हुए रवाना
अरकान-ए-हज अदा करने के लिए मक्का मदीना जाने वाले हाजियों का जत्था फारबिसगंज से मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ.
फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट ARARIA NEWS :
अरकान-ए-हज अदा करने के लिए मक्का मदीना जाने वाले हाजियों का जत्था फारबिसगंज से मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ.हज अदा करने के लिए मक्का मदीना जाने वाले हाजियों ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंच कर जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर दिल्ली के लिए रवाना हुए.दिल्ली से ये हाजियों का जत्था 02 मई को फ्लाईट से मक्का मदीना शरीफ के लिए प्रस्थान करेंगे.हज अदा करने के लिए मक्का मदीना जाने वाले हाजियों के जत्था में फारबिसगंज से मिर्जापुर कोठी निवासी हाजी मो जाहिद हुसैन साहब व उनकी पत्नी शमीमा खातून और नरपतगंज के बरदहा निवासी पिता पुत्र हाजी मो कासिम साहब व हाजी मो रुस्तम साहब सहित अन्य शामिल है. अरकान ए हज अदा करने के लिए मक्का मदीना जाने वाले हाजयों को विदा करने के लिए फारबिसगंज व अररिया रेलवे स्टेशन पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह,आरिफ हुसैन,शमशाद हुसैन,सज्जाद हुसैन,सरवर आलम,जासिम शेख सहित बड़ी संख्या में लोगो ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर हज अदा करने के लिए मक्का मदीना जाने वाले हाजियों को माला पहना कर रवाना किया व दुआ का भी दरखास्त किया.