अररिया कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन

डीएम ने प्रतिभागियों को संसदीय शासन व्यवस्था के बारे में बताया

कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को लोकतंत्र के बुनियादी तत्वों से कराया अवगत अररिया. अररिया महाविद्यालय अररिया में विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संसदीय परंपरा की तर्ज पर संपन्न किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पीयू कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह ने किया. कुलपति ने कॉलेज सभागार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को लोकतंत्र के बुनियादी तत्वों से अवगत कराया व संसदीय कार्यप्रणाली पर विस्तार से अपनी बात रखी व सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित डीएम व एसपी सहित अन्य प्रशासन के अधिकारी को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. सांसद ने प्रतिभागियों को संसदीय कार्यशैली से अवगत कराया व अररिया जिला के विषय में सभागार को अवगत कराया. कार्यक्रम में डीएम व एसपी ने भी प्रतिभागियों को संसदीय शासन व्यवस्था के बारे में बताया. साथ ही छात्र जीवन से संबंधित आवश्यक जानकारी पर जोर दिया. इस कार्यक्रम का आयोजन अररिया कॉलेज, अररिया के प्रधानाचार्य डॉ रामदयाल पासवान के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ. जिसमें अररिया कॉलेज के आयोजन सचिव सह कार्यक्रम पदाधिकारी रासेयो डॉ शम्स परवेज की मुख्य भूमिका रही. साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व सभी कर्मचारियों का सकारात्मक सहयोग रहा. युवा संसद कार्यक्रम में संवाद का विषय आपातकाल के 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक रखा गया था. इस विषय पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया. 100 से अधिक प्रतिभागियों ने इस संवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इस संवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विचारों का विभिन्न आयामों पर मूल्यांकन किया गया. यह मूल्यांकन चार जजों की एक टीम के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के जज के रूप में कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो एसएन महतो, कामायनी स्वामी, जिप सदस्य सबा फैसल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. संवाद कार्यक्रम में कुल 05 प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए किया गया. जिसमें प्रथम स्थान स्नेहल श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान अनिल कुमार महतो, तृतीय स्थान आतिफ, चतुर्थ स्थान प्रिय रानी व पंचम स्थान रोहिणी को मिला है. सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी चयनित प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. युवा संसद कार्यक्रम समापन के बाद राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. साथ ही अंत में प्रधानचार्य की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया व सभी को शुभकामनाएं दी. सभागार में मंच संचालन डॉ हिना नकवी, डॉ राजेश मोहन व डॉ हामिद रजा ने संयुक्त रूप से किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >