गुरु ही मिटाते हैं जीवन का अंधकार

गुरु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व

फारबिसगंज. प्रखंड के भागकोहेलिया पंचायत के चौरा परवाहा में स्थित संतमत सत्संग मंदिर में सात दिवसीय ध्यान साधना व ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन गुरु महाराज की स्तुति विनती के बाद उपस्थित सत्संग में बुद्धिनाथ बाबा व कैलाश बाबा ने गुरु की महिमा के बारे में विस्तृत रूप से बताया. कहा कि गुरु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है. गुरु हमारे जीवन के अंधकार को मिटाते हैं. जितने भी शरीर धारी मानव हैं सब दुख में है. जबकि दुख किसी भी मानव को प्रिय नहीं होता है. सब शरीर धारी सुख चाहते है दुख कोई नहीं चाहता. गुरु का हृदय अपने शिष्यों का दुख देख कर द्रवित हो जाता है. उनसे दूसरों का दुख देखा नहीं जाता है. मानव को दुखों से छुटकारा दिलाने के लिए ही वे संसार में आते हैं. दुखों से छुटकारा पाने का उपाय बताते हैं. संत सद्गुरु का जीवन अपने लिए नहीं, बल्कि मानव के कल्याण के लिए होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >