पदाधिकारियों ने किया स्कूलों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

पलासी. डीएम के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक विद्यालय का जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस क्रम में पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंच कर बच्चों का नामांकन, उपस्तिथि, शिक्षकों की संख्या, शिक्षक उपस्थिति पंजी, भंडार पंजी, विद्यालय के शौचालय, पेय जल, शिक्षा समिति की बैठक पंजी सहित स्थलीय जांच की. इस क्रम में बीडीओ आदित्य प्रकाश ने चौरी व कनखुदिया के यूएमएस हसनपुर, महादेवकोल, एमएस कनखुदिया, पीएस कोच टोला विद्यालय का जांच किया. वहीं आरओ सह प्रभारी सीओ विदिशा सिंह ने चहटपुर व बरदबट्टा के विभिन्न विद्यालय का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. पीओ अख्तर आलम ने मियांपुर, कुजरी, गाछमियांपुर, मालद्वार गांव के विभिन्न विद्यालय का जांच किया. जांच कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि सभी विद्यालय का जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >