कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी

बच्चों को दी कुपोषण की जानकारी

सिकटी. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षित कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार मनाते हुए प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कुपोषण से होने वाली परेशानियों व उसके समाधान के संदर्भ में बच्चों को शिक्षकों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस क्रम आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा में माह के दूसरे शनिवार को विद्यालय प्रधान राजेश कुमार मिश्र की अगुआई में चेतना सत्र के दौरान विद्यालय के फोकल शिक्षक व बाल प्रेरकों ने कुपोषण से होने वाली परेशानियों व समाधान की जानकारी देते हुए बच्चों से कहा कि कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक भोजन सहित उचित देखभाल की आवश्यकता है. खासकर बच्चों के जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के अंदर मां का पहला दूध बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है. जन्म से अगले 06 माह तक के बच्चे के लिए मां का दूध ही संपूर्ण आहार माना गया है. मौके पर शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >