आवास योजना के लिए नप को मिला आठ करोड़

लाभुकों को भुगतान शुरू

अररिया. अररिया नगर परिषद के आवास लाभुकों की राशि भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. विभाग ने इसके लिए आठ करोड़ रुपये आवंटित किया है. जिससे सभी किस्त का भुगतान किया जायेगा. लाभुकों को भुगतान शुरू भी कर दिया गया है. उनके खाता में ऑनलाइन माध्यम से राशि भेजी जा रही है. भुगतान की प्रक्रिया फिर से शुरू होने की सूचना से लाभुकों में उम्मीद जगी है. अररिया नगर परिषद के इओ भवेश कुमार ने बताया कि आवंटन आने की प्रतीक्षा की जा रही थी. विभाग से आवंटन की मांग की गई थी. जिसमें 08 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. लाभुकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व अन्य किश्त का भुगतान की राशि ससमय ऑनलाइन माध्यम से देना भी शुरू कर दिया गया है. अबतक लाभुकों को पौने 03 करोड़ रुपये की राशि भुगतान की जा चुकी है. जिससे लाभुकों में खुशी व्याप्त है व अपने अधूरे पड़े मकान को लाभुक जल्द पूरा कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >