भरगामा के नीतीश कुमार बने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष

अपनी प्रतिभा के दम पर हासिल किया यह मुकाम

गांव में जश्न का माहौल, लोग दे रहे बधाई फोटो-2- नीतीश कुमार. प्रतिनिधि, भरगामा जेएनयूएसयू चुनाव 2025 के परिणाम आते ही भरगामा प्रखंड के शेखपुरा गांव में जश्न का माहौल बन गया. गांव के होनहार बेटे नीतीश कुमार ने देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ अध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया है. रविवार देर रात घोषित नतीजों में वामपंथी गठबंधन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआइएसए) व डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (डीएसएफ) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय पैनल की चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमाया. नीतीश को कुल 1701 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिखा स्वराज को 1430 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार 271 मतों से जीत दर्ज की. वहीं अभाविप ने भी एक सीट जीतकर एक दशक बाद केंद्रीय पैनल में वापसी दर्ज कराई. प्रखंड क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी स्व स्वामी राजवल्लव बाबा के पौत्र व प्रो प्रदीप यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने कड़ी मेहनत व प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. नीतीश अपने भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने दसवीं की पढ़ाई फारबिसगंज के सरस्वती शिशु मंदिर से, 12 वीं की पढ़ाई पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया से व स्नातक की डिग्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से प्राप्त की. वर्तमान में वे जेएनयू से पीएचडी कर रहे हैं. यह साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे से गांव या जिले से भी निकलकर देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में नेतृत्व की कमान संभाली जा सकती है. बिहार के युवाओं की यह चेतना आने वाले समय में शिक्षा, राजनीति व सामाजिक बदलाव के नये अध्याय लिखेगी. नीतीश की इस ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है. नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव समेत प्रो उमेश यादव, दिलीप कुमार यादव,अरविंद कुमार यादव, प्रशांत कुमार, सुशांत आनंद, इंजीनियर नवनीत, डॉ अभिनव, विशाल, मिठू, दिव्यांश, गौतम, गगन राज, रवींद्र कुमार यादव, संजीव कुमार यादव, सानू यादव ने नीतीश को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >