Nepal Protest: नेपाल का मायागंज चौकी खाली, कस्टम कार्यालय बंद, गांवों में डरे सहमे हैं लोग

Nepal Protest: नेपाल की सीमा पर एसएसबी के सख्ती के बाद अब नेपाल के लोग दहशत में है. नेपाल जा नहीं सकते व भारत प्रवेश की भी अभी अनुमति नहीं है. नेपाल की खुली सीमा पर वीरानगी छायी हुई है. आपराधिक व उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए एसएसबी मुस्तैद है. सीमावर्ती क्षेत्र के वर्तमान हालात पर पढ़ें नेपाल सीमा से मृगेंद्र की ये खास रिपोर्ट

Nepal Protest: अररिया. Gen Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. कुआड़ी से सटा भारत-नेपाल सीमा का मायागंज में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया है. वहीं पर अवस्थित कस्टम कार्यालय से कर्मी फरार हैं, जबकि नेपाल सीमा पर मायागंज में मौजूद सीमा चौकी पर भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. कोई भी जवान या पुलिस बल वहां मौजूद नहीं है. नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों के कैंप छोड़ कर चले जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहें लोगों में दहशत का माहौल है.

एसएसबी ने चुस्त की तैनाती

जब प्रभात खबर की टीम भारत से सटे मायागंज चौकी पर पहुंची तो पाया कि नेपाल की सीमा की सुरक्षा भगवान भरोसे है. नेपाल सीमा पर तस्करी तो दूर नेपाल से उपद्रवी तत्वों को सीमा पर उपद्रव मचाने से रोकने वाला कोई भी प्रशासनिक तंत्र मौजूद हीं नहीं है. ऐसे हालत में नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने सख्ती के साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी है. सीमा को पूरी तरह से सील कर दोनों देशों के आवाजाही को पूरी तरह रोक लगा दी गयी है.

…तो डर कर घरों से भाग गये ग्रामीण

सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल में रह रहें लोग वैसे तो कुछ बोलने से गुरेज कर रहे हैं, लेकिन सीमा पर रह रही सरीता पासवान ने बताया कि वे रात भर सोयी नहीं हैं, सुबह पता चला कि आंदोलनकारी ललिया तक पहुंच गये हैं, तो हम लोग घरों को छोड़ कर भाग गये. हम लोगों को बचाने वाला कोई नहीं है. ना हीं नेपाल का कोई नेता नजर आता है, ना हीं कोई पुलिस वाला या कोई नेपाल सैना का जवान. हम लोग पूरी तरह से डर कर रहे हैं, हम लोग अंदर नेपाल भी नहीं जा सकते हैं, ना हीं एसएसबी अब हम भारत में ही प्रवेश करने दे रहा है.

चेहरे पर दिख रहा डर के भाव

युवा राजानंद पासवान के भी चेहरे पर डर के भाव स्पष्ट नजर आ रहे थे. कोई तस्वीर भी लेने से गुरेज कर रहा था. उन लोगों की मानें तो वे नेपाल में भी जाकर राशन नहीं ले सकते हैं व उन्हें भारत भी जाने नहीं दिया जा रहा है, ऐसे में अगर राशन समाप्त हो जायेगा तो हम क्या खायेंगे, इसका भी पता नहीं है, वे जल्द से जल्द नेपाल में शांति व्यवस्था बनाये रखने की मांग भी कर रहे थे.

Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, सरकार ने भी खोला रियायतों का पिटारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >