जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नीट परीक्षा

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के थे व्यापक इंतजाम

डीएम ने कई केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा संबंधी इंतजाम का लिया जायजा अररिया. जिले में बनाये गये छह परीक्षा केंद्रों पर एनटीए द्वारा आयोजित नीट की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा में 1896 अभ्यर्थियों में 1836 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 60 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाये गये. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में नीट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे. इस क्रम में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहां विधि व्यवस्था संबंधी इंतजामों का गंभीरता पूर्वक मुआयना करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिये. केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. सघन जांच के उपरांत ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरे दिन सक्रिय नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >