नौशाद बने प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य

लोगों ने मनोनयन पर दी बधाई

43-प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर से सटे प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के निवासी नौशाद आलम को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य अर्थात फारबिसगंज प्रखंड का 20 सूत्री सदस्य मनोनीत होने पर लोगो ने उन्हें बधाई दी है. उनके मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, जदयू के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नूरुद्दीन खान, प्रदेश सचिव रमेश सिंह, पवन मिश्रा, प्रदेश महासचिव नौशाद आलम, सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, मुजाहिद आलम, आदिल मुख्तार, उमेश पासवान, रेशम लाल पासवान सहित अन्य ने बधाई दी है. वहीं नौशाद आलम ने अपने मनोनयन पर बिहार सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं व सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को सही व बेहतर ढंग से क्रियान्वित कराने को ले संकल्पित हैं.

————-

सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गयी विदाई

:44-प्रतिनिधि, पलासी

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय पलासी में पदस्थापित शारीरिक शिक्षक माया नंद यादव के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह का उद्घाटन डीइओ संजय कुमार, बीइओ प्रतिमा कुमारी, जिप सदस्य मो शब्बीर अहमद, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव आदिल सरवर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विदाई सह सम्मान समारोह शुभारंभ बच्चों द्वारा स्वागत गान से किया गया. इस के बाद जिला से आये मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, बीईओ प्रतिमा कुमारी, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सब्बीर अहमद, पूर्व शिक्षक सोती लाल साह व अन्य को विद्यालय के एचएम कुमार रंजीत व विद्यालय परिवार द्वारा बूके व शॉल देकर स्वागत किया. इस के बाद एचएम कुमार रंजीत ने सेवा निवृत्त शिक्षक माया नंद यादव के कार्यशैली पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी. इस क्रम में डीईओ संजय कुमार ने कहा ने भी मायानंद यादव के कार्यकलापों की विस्तृत चर्चा करते हुये उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी. मंच संचालन नरसिंह मंडल व संजय कुमार गुप्ता ने की. इस अवसर पर एचएम कुमार रंजीत, कैसर आलम, चंदन कुमार,विमलेश झा, भवेश विक्रम, शिल्पी कुमारी, रितेश कुमार, रागिब कलीम,रितेश कुमार,संजय कुमार मांझी, निशांत कुमार, अतिकुर रहमान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >