राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी को किया याद

पेंशनर समाज के नये सदस्यों को दिलायी सदस्यता

34-प्रतिनिधि, फारबिसगंज बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की एक आवश्यक व महत्वपूर्ण मासिक बैठक सभापति उमेश प्रसाद वर्मा के अध्यक्षता व उपसभापति शिवनारायण दास उर्फ भानू व उपसचिव सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान के संयुक्त सफल संचालन में शहर के रेफरल अस्पताल रोड के समीप अवस्थित पेंशनर भवन में आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत राष्ट्रकवि पद्मश्री सोहन लाल द्विवेदी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पि किया. इस मौके पर साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के संस्थापक सचिव सह पेंशनर समाज के सदस्य विनोद कुमार तिवारी ने श्री द्विवेदी की जयंती पर उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. बैठक के दूसरे चरण में पेंशनर समाज के सचिव मधुसूदन मंडल ने बैठक का शुरुआत करते हुए सबसे पहले गत बैठक की कार्यवाही को पटल पर रखा गया, जिसे संपुष्टि कर दी गयी. इस मौके पर श्री मंडल ने कहा कि आगामी 26 मार्च को पटना में बिहार राज्य पेंशनर समाज राज्य ईकाई की वार्षिकोत्सव होना सुनिश्चित किया गया है जिसमें भाग लेने के लिये सदस्य हरिशंकर झा व विश्वनाथ पासवान को अधिकृत किया गया है. बैठक में मौजूद पेंशनर समाज के सदस्यों ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि बरसात के दिनों में पेंशनर समाज के भवन के छत छत से पानी टपकता रहता है.इस पर मौजूद सदस्यों ने जनसहयोग से छत को मरम्मत करने के अपने महत्वपूर्ण विचार को रखा. बैठक के दौरान ही पेंशनर समाज के सभी सदस्यों ने होली मिलन समारोह भी बड़े उत्साह से मनाया. बैठक में मुख्य रूप से उपसभापति सच्चिदानंद मेहता, सचिव मधुसूदन मंडल, उपसचिव सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान, कोषाध्यक्ष शांति कुमारी, हरिशंकर झा, विश्वनाथ पासवान, हरिनारायण रजक, चंद्रकला देवी, विमल कुमार मंडल, सूर्यकांत ठाकुर, विनोद कुमार तिवारी, जगन्नाथ मंडल, रायमंड सोरेन, रामानंद झा, दयानंद यादव, पृथ्वी चंद दास, उमेश प्रसाद पासवान, बटेश नाथ झा, राधाकांत झा, रामप्रकाश यादव, जयमाला देवी, इंद्रभूषण सिंह सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे. ——– निधन पर लोगो ने व्यक्त की शोक संवेदना प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद सह शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिला अध्यक्ष शहर के गोढियारे चौक वार्ड संख्या 19 निवासी लगभग 75 वर्षीय ऋषिकेश नारायण उर्फ निगम सिंह के निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. ऋषिकेश नारायण सिंह उर्फ निगम सिंह के निधन पर जोगबनी नप के पूर्व अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी, गजेंद्र ठाकुर, डॉ मानव महेश ठाकुर, संजय शर्मा, पंकज ठाकुर, प्रोफेसर गणेश ठाकुर, अधिवक्ता विनय ठाकुर, राहुल ठाकुर, मनीष ठाकुर, दीपेंद्र पांडेय, अरविंद ठाकुर, ओमप्रकाश पांडेय, अजित पांडेय, मुन्ना पांडेय, नरेश मोहन ठाकुर, श्रीनिवास सिंह, करण सिंह भूमिहार सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >