समिति दुर्गा मंदिर में नानू बाबा ने की आरती

मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

अररिया. शहर के समिति दुर्गा मंदिर में प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर के साधक नानु बाबा ने मां दुर्गा की आरती व पूजा की. इस दौरान भक्तों की काफी भीड़ देखी गयी. नानू बाबा ने रविवार की देर शाम समिति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा का विशेष पूजा अर्चना की. पूजा के बाद महाभोग लगाया गया. भोग लगने के बाद भक्तों के बीच महाभोग वितरण किया गया. जिसमें हजारों भक्तों ने महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया. मां खड्गेश्वरी के साधक नानु बाबा ने बताया कि समिति दुर्गा मंदिर के सदस्य द्वारा विशेष आग्रह पर आरती व मां दुर्गा का पूजा किया.इसमें हजारों भक्त पूजा में शामिल हुए. जबकि जिले के भक्त भी काफी उत्साहित दिखे. बाबा ने बताया कि मां दुर्गा के छठा स्वरूप मां कात्यायनी की उपासना की।मौके पर पंडित ललित नारायण झा,अभिजीत ऐनी दा, समेत दर्जनों मंदिर के कार्यकर्ता सक्रिय दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >