मुजफ्फरपुर ने सिलीगुड़ी को एक गोल से किया पराजित

क्षेत्रीय रचनात्मक विकास मंच की ओर से सोमवार को मुजफ्फरपुर व सिलीगुड़ी के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया.

फारबिसगंज कॉलेज के परिसर में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन फारबिसगंज. क्षेत्रीय रचनात्मक विकास मंच की ओर से सोमवार को मुजफ्फरपुर व सिलीगुड़ी के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. रोमांचक मैच में मुजफ्फरपुर ने सिलीगुड़ी को एक गोल से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. मैच में मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक डॉ शकील अहमद खान ने मैच का उद्घाटन किया. विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक मनोज विश्वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय रचनात्मक विकास मंच के संस्थापक सचिव मनोज जायसवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सूर्यनारायण गुप्ता ने की. समारोह को संबोधित करते डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि फुटबॉल आसान खेल नहीं है, लेकिन इस खेल के लिए मजबूत स्टेमिना की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि फुटबॉल के प्रति दीवानगी की कमी के बावजूद आज खेल के प्रति रुझान बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >