चार पुलों का सांसद ने किया शिलान्यास

आठ करोड़ 64 लाख की राशि से चार पुलों का होगा निर्माण

सिकटी. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहत प्रखंड के सालगोड़ी हाट से खोराबार वेस्ट जाने वाली सड़क में 08 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को सांसद प्रदीप कुमार सिंह के हाथों संपन्न हुआ. इस मौके पर स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू सहित अन्य उनके साथ मौजूद थे. इस योजना में सालगोड़ी मदरसा से पश्चिम दो करोड़ 32 लाख से 25.90 मीटर, राजवंशी टोला कचना के निकट एक करोड़ 28 लाख से 17.50 मीटर, मनीर मुखिया टोला कचना रेलवे लाइन के निकट तीन करोड़ 62 लाख की लागत से 38.72 मीटर व बगुलाडांगी के निकट एक करोड़ 32 लाख की लागत से 17.50 मीटर लंबा पुल का निर्माण कराया जाएगा. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अब देश बदल रहा है, हर कोने कोने में विकास की गति बढ़ रही है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्र, रेल प्रतिनिधि राजा मिश्र, जिला पार्षद आकाश राज, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, ललित सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >