विधायक ने सिमरबनी का किया दौरा

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

नरपतगंज. नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने भरगामा प्रखंड अंतर्गत सिमरबनी पंचायत का दौरा कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. विधायक ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिया. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें सिमरबनी पोस्ट ऑफिस चौक से कुसमौल तक सड़क जर्जर स्थिति में होने, सिमरबनी अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद उद्घाटन नहीं होने व डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने, पंचायत में सरकार भवन के लिए उपलब्ध भूमि पर शीघ्र भवन निर्माण कराने और कपिल मंडल के घर से गोपाल मंडल के घर होते हुए गौरराहा तक नयी सड़क निर्माण की आवश्यकता शामिल है. विधायक देवंती यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क व भवन निर्माण से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर विभाग को भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं व जनसमस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >