विधायक ने की शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा

अनुश्रवण समिति की बैठक में दिये कई निर्देश

भरगामा. नरपतगंज की विधायक देवंती यादव ने शनिवार को भरगामा प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय रहरिया में आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेकर विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था की गहन समीक्षा की. बैठक के दौरान विधायक ने विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं का बिंदुवार निरीक्षण किया. विधायक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल, पुस्तक व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में विधायक ने विद्यालय के समग्र विकास, अनुशासन, नामांकन वृद्धि व शैक्षणिक वातावरण को ओर सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित रखने व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने पर भी बल दिया. मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण के अलावा अशोक कुमार सिंह, सुमन सिंह, सितांशु शेखर पिंटू, सुधीर भगत, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, ललित झा, मुखिया प्रतिनिधि विजय चौपाल सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >