फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के मवि बसगड़ा रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभु कुमार का स्थानांतरण हो जाने पर विद्यालय परिवार ने समारोह पूर्वक विदाई दी. विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च विद्यालय बसगड़ा रामपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा व मध्य विद्यालय झिरुआ पश्चिम के प्रधानाध्यापक कपिलदेव रजक, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप मेहता, पूर्व जिला परिषद सदस्य देवनाथ मंडल उपस्थित थे. मुख्य अतिथियों व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं व गणमान्य लोगों ने उन्हें उपहार व बुके भेंट कर माला व अंगवस्त्र पहना कर समारोहपूर्वक उन्हें विदाई दी. बताया जाता है कि मध्य विद्यालय बसगड़ा रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभु कुमार का स्थानांतरण बीपीएससी द्वारा चयनित होकर प्रधान शिक्षक एचटी के पद पर फारबिसगंज प्रखंड के ही कुशमाहा के प्राथमिक विद्यालय रामगंज में हो गया है. इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलाव बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे.
स्थानांतरण पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी विदाई
लोगों ने उनके कार्यकाल को किया याद
