Araria, विवाहिता हत्या मामले में 8 पर प्रथमिकी दर्ज गिरफ्तार ससुर भेजे गए जेल

विवाहिता हत्या मामले में 8 पर प्रथमिकी दर्ज गिरफ्तार ससुर भेजे गए जेल

अरारिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट,

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के अमरोरी में 22 वर्षीय विवाहिता का हत्या मामले को लेकर मृतका के मा के आवेदन पर पति सास ससुर सहित 8 लोगो पर फुलकाहा थानां में प्रथमिकी दर्ज कराया जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया दर्ज प्रथमिकी में नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत देवानगंज निवासी तेतरी देवी पति डोमी यादव ने बताया कि मेरी पुत्री ऋतु कुमारी का शादी तीन वर्ष पूर्व मानिकपुर के वार्ड 14 अमरोरी निवासी राजमल यादव के पुत्र ललन कुमार से हुई थी शादी के बाद अक्सर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ित कर बाइक व जेवरात का मांग कर रहे थे जिसका विरोध पर मेरी पुत्री ऋतु कुमारी को ललन यादव , दीपक यादव, पवन यादव, राजमल यादव सहित 8 लोगो ने गले मे फंदा लगाकर हत्या करने की बात कही मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मृतका के मा के आवेदन पर 8 लोगो पर प्रथमिकी दर्ज करते हुए ससुर राजमल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया वही अन्य आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाने की बात कही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >