मिथिलेश बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष

संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने की अपील

भरगामा. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के संगठन विस्तार व मजबूती को लेकर भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर वार्ड संख्या 01 स्थित मिथिलेश कुमार मेहता के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विभाष चंद्र मेहता ने की. बैठक में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी खगेंद्र कुमार मेहता सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने व आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व पंचायत अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से मिथिलेश कुमार मेहता को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भरगामा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया. उनके चयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी व संगठन को ओर भी अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जतायी. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मेहता ने पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >