नरपतगंज. घूरना थाना क्षेत्र की बबुआन पंचायत के वार्ड चार में मंगलवार की दोपहर घर बना रहे मिस्त्री को विद्युत तार की चपेट में आने से करंट लग गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार मिस्त्री बबुआन वार्ड पांच निवासी महेंद्र राम गांव के ही जनार्दन यादव का नया घर बना रहे थे. जहां ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. ————– आपसी विवाद में आधा दर्जन घायल, प्राथमिकी दर्ज नरपतगंज. नगर पंचायत क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड 02 में आपसी विवाद में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद जुली कुमार को चिकित्सक के द्वारा रेफर कर दिया गया. पीड़ित पक्ष के द्वारा फुलकाहा थाना पहुंच 10 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. घायल में मधुरा उत्तर वार्ड 02 निवासी जुली कुमार पिता ओमप्रकाश पासवान, गोलू कुमार पिता ओम प्रकाश पासवान, करण कुमार, ओम प्रकाश पासवान, सुशीला देवी सहित अन्य है. घायल गोलू कुमार पासवान ने आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है. थानाध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
