अररिया निवासी मासूम रेजा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं में हर्ष

अररिया. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत व्यापक मंथन, विचार-विमर्श व कई चरणों की कड़ी स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद अररिया के युवा कांग्रेस नेता मासूम रेजा को कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय कार्यालय द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा होते ही जिले भर में खुशी व उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया है. सोमवार की शाम में मासूम रेजा के नाम चयनित होने व विभागीय जारी पत्र मिलने पर शहर में बाइक रैली निकालकर खुशियां मनायी गयी. बताया गया कि संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने योग्य, कर्मठ व जमीनी पकड़ रखने वाले विभिन्न जिला के नेताओं के नाम का चयन किया गया है. इसमें मासूम रेजा का नाम प्रमुख रूप से सामने आया. 21 जिले के सूची लिस्ट में सबसे प्रथम क्रमांक पर अररिया जिला से मो मासूम रेजा के नाम का चयन किया गया है. उनके सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता व जनसंपर्क को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है. मासूम रेजा के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आम जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार बधाई संदेश दिए जा रहे हैं. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे. देश-प्रदेश के अलावे उन्हें बधाई व शुभकामनाएं संदेश देने वालों में अररिया सदर विधायक आबिदुर रहमान, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, पूर्व जिलाध्यक्ष शाद अहमद, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अबू जफर, सैफ अली खान, रहमत अली, अमजद अली, इनायत करीम, इफ्तेखार आलम राजू, अनिल सिन्हा, शशि भूषण झा, अमरीश राहुल, करण कुमार पप्पू, इरशाद सिद्दीकी, शादाब हैदर, इजहार साबरी, शंकर प्रसाद शाह, आफताबुर रहमान सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >