भरगामा (अररिया) से राष्ट्र भूषण पिंटू की रिपोर्ट Araria News : भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर गांव से जेवरात व नकदी लेकर कथित रूप से फरार हुई एक विवाहिता को भरगामा पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस की लगातार दबिश व कार्रवाई के दबाव में महिला स्वयं भरगामा थाना पहुंच गयी. जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर उत्तर निवासी मो. इसाक के पुत्र मो सहबुल ने भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मो आरिफ पर आरोप लगाया था कि उसने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया. आवेदन में यह भी कहा गया था कि महिला घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नकद राशि भी लेकर चली गयी है. घटना को गंभीरता से लेते हुए भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. आरोपी मो आरिफ के परिजनों पर लगातार दबिश बनाई गई व संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. पुलिस की बढ़ती सक्रियता और दबाव को देखते हुए भगाई गई महिला मंगलवार को स्वयं भरगामा थाना में उपस्थित हो गयी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महिला के थाना पहुंचने के बाद आवश्यक पूछताछ की गई है. इसके उपरांत उसे न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है. जहां न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में नामजद आरोपी के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.
Araria News : घर से जेवरात व नकदी लेकर फरार विवाहिता बरामद
भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर गांव से जेवरात व नकदी लेकर कथित रूप से फरार हुई एक विवाहिता को भरगामा पुलिस ने बरामद कर लिया है.
