कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरिया के चैता में आयोजित अष्टयाम-संकीर्तन का मंगलवार को समापन हुआ. आयोजक समिति से मिली जानकारी के अनुसार अष्टयाम-संकीर्तन के समापन पर आमंत्रित कीर्तन मंडली को नगद पुरस्कार के साथ अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. वहीं अष्टयाम-संकीर्तन के समापन पर पहुंचे पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से वातावरण भक्तिमय बना रहा. पूर्व मंत्री ने बताया कि समाज में धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से सामाजिक समरसता के साथ आपसी संबंध मधुर होता है. इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने आयोजित अष्टयाम-संकीर्तन में आयोजक समिति समेत ग्रामीणों की भूमिका की सराहना की.
अष्टयाम-संकीर्तन के समापन पहुंचे पूर्व मंत्री, की पूजा-अर्चना
आमंत्रित कीर्तन मंडली को नगद पुरस्कार के साथ अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.
