रानीगंज पुलिस ने सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के अलग – अलग जगहों पर छापेमारी कर काफी दिनों से फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी में थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी अर्जुन हेंब्रम पिता एतवारी हेंब्रम,विशनपुर निवासी मो घुसन पिता जुमराती, राघोपुर निवासी प्रवेश कुमार पिता शनिचर ऋषिदेव बताया जा रहा है. अपर थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि तीनों गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
तीन वारंटी गिरफ्तार
तीनों गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
