जोगबनी हाट को करें अतिक्रमण मुक्त

एसडीओ ने सीओ को दिये कई निर्देश

जोगबनी. फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडेय अधिकारियों के साथ जोगबनी पहुंचीं. जहां कुलदीप स्मारक के उत्तर में एसएसबी द्वारा रेलवे से लीज में ली हुई जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सीओ को निर्देश दिया. उन्होंने सीओ को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करते हुए एसएसबी की लीज में ली हुई जमीन को अतिशीघ्र खाली करायें. वहीं इस दौरान उन्होंने ललित पथ का निरीक्षण कर कहा की यहां बिहार सरकार की जितनी भी जमीन अतिक्रमित है उसे खाली करवाकर उस स्थान पर ठेला वेंडरों को जगह दी जाये. जिससे की बाजार में लगने वाली जाम की समस्या को कुछ कम किया जा सके. वहीं उन्होंने जोगबनी हाट का भी निरीक्षण कर जोगबनी हाट को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए जोगबनी के कार्यपालक पदाधिकारी उदयकृष्ण यादव को दिशा निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने जोगबनी हाट के जीर्णोद्धार करने कर सुव्यवस्थित ढंग से दुकानों को लगाने का निर्देश दिया. मौके पर जोगबनी थाना के इम्तियाज खान, नप जेई अरविंद कुमार, नप कर्मी परवेज आलम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >