उपभोक्ताओं को समय पर उपलब्ध कराएं गैस : डीएम

सिलिंडर की सामान्य आपूर्ति बहाल रखने के लिए अधिकारियों को दिये कई निर्देश

अररिया. जिले में घरेलू गैस की सामान्य आपूर्ति बहाल रखने के संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का रविवार को जिलाधिकारी विनोद दूहन ने निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष व जिला आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एलपीजी गैस आपूर्ति व वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. इस क्रम में पंचायत व नगर पंचायतों में में संचालित नियंत्रण कक्ष के संचालन के संबंध में भी अधिकारियों से जरूरी पड़ताल की गयी. जिलाधिकारी ने विभिन्न गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराये गये सिलिंडर की संख्या, नियंत्रण कक्षों के माध्यम से उपभोक्ताओं को वितरित किये गये सिलिंडरों की संख्या व एजेंसी के पास उपलब्ध वर्तमान स्टॉक के संबंध में गहन पड़ताल की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही, वितरण प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने का निर्देश उन्होंने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >