15 जून को खत्म होगा महिला संवाद कार्यक्रम

36 स्थानों पर हो रहा महिला संवाद कार्यक्रम

-18-प्रतिनिधि, अररिया जिले में महिला संवाद कार्यक्रम लगातार जारी है. बीते 8 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम आगामी 15 जून को खत्म होगा. महिला संवाद कार्यक्रम के तहत हर दिन 18 विशेष संवाद रथ के माध्यम से दो पालियों में 36 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के 23 वें दिन शनिवार को भी चिह्नित विभिन्न स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्थानीय महिलाओं को इसका लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया गया. महिलाएं कार्यक्रम में दिखाए जाने वाले लघु फिल्म और बांटे जाने वाले लीफलेट से काफी खुश हैं. इतना ही नहीं कार्यक्रम में भाग ले कर महिलाएं स्थानीय विकास सी जुड़ी समस्या का जिक्र करते हुए इसके समाधान को लेकर अपना महत्वपूर्ण विचार भी खुले मंच पर व्यक्त कर रही हैं. इसे निर्धारित पंजी में संधारित करते हुए एप पर भी अपलोड किया जा रहा है. ताकि इसका उचित समाधान तलाशा जा सके. शनिवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में 36 स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में करीब 6500 महिलाओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >