योजनाओं के लाभ से कराया अवगत

हलहलिया पंचायत में शिविर का आयोजन

फारबिसगंज. राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहें राजस्व महाअभियान व जमाबंदी शुद्धीकरण अभियान के तहत फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में सोमवार को हलहलिया पंचायत के ठीलामोहन वार्ड संख्या 05 स्थित सामुदायिक भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का नेतृत्व पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव व सरपंच शंकर ऋषिदेव ने किया. इस मौके पर हलहलिया के राजस्व कर्मचारी अनिस कुमार, रहिकपुर ठीलामोहन के मनीष कुमार, कार्यपालक सहायक सुदेसना कुमारी, पंकज कुमार, चंदा कुमारी व मुरली मनोहर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. शिविर में जमाबंदी शुद्धीकरण, भूमि संबंधित त्रुटियों के सुधार, रसीद निर्गमन व भूमि अभिलेखों के अद्यतन से संबंधित कार्य किये गये. स्थानीय लोगों को भूमि संबंधी जानकारी एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >