अररिया. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के प्रदेश प्रधान महासचिव मनीष कुमार सिंह ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दिशा-निर्देशों को हर बूथ तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रदेश प्रधान महासचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करना है. मनीष कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार अभियान को गति देने की अपील की. बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया. पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए.
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह अरवल जिला प्रभारी प्रशांत सिंह चंदेल, अररिया संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, लोजपा (रामविलास) के जिला प्रधान महासचिव अमित आनंद, संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव तारिक अनवर, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पासवान, विपिन यादव, सुमन दास, शेखर तथा छात्र जिलाध्यक्ष मनीष राज सूर्य भारती सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.
ALSO READ : जोगबनी-फारबिसगंज से पटना के लिए रात की ट्रेन की मांग फिर तेज, लाखों यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत
