भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन

पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं

भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस अररिया. भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय अंतर्गत भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने पार्टी कार्यालय में विधिवत झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान व वंदे मातरम् के साथ राष्ट्र व संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व समर्पण को दोहराया. इस अवसर पर अररिया जिले सहित पूरे प्रदेश व देशवासियों को भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी. नेताओं ने कहा कि भाजपा का यह स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सेवा, समर्पण व अंत्योदय के संकल्प को सुदृढ़ करने का अवसर है. मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बन चुका है. जिसका मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. जिलाध्यक्ष श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. जहां हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार है. उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए संकल्प का दिन है. जिसमें हम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रण लेते हैं. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया व सभी ने एक स्वर में संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने व समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया. अंत में सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर भाजपा के सिद्धांतों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री कनकलता झा, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला महिला महामंत्री ज्योति भगत, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, सोशल मीडिया संयोजक नृपेंद्र सिंह, पूर्व सोशल मीडिया संयोजक सुजीत कुमार, सांसद प्रतिनिधि (रेलवे) राजा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्विनी वर्मा, अररिया विधानसभा संयोजक विकास भगत सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >