फुलकाहा में पांच दुकानों से लाखों की चोरी

चोरी को लेकर दुकानदारों ने थाना में दिया आवेदन

24-प्रतिनिधि, नरपतगंज फुलकाहा थाना क्षेत्र के फुलकाहा बाजार स्थित पांच दुकानों में शनिवार की देर रात ताला व शटर तोड़कर नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये के सामान चोरी कर ली. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना देख आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोगों का भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर पहुंचे फुलकाहा थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की. मालूम हो कि चोरों ने यह घटना फुलकाहा लक्ष्मीपुर रोड स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप प्रदीप पोद्दार के साइकिल दुकान से औजार सहित नये सामान उठा ले गये, वहीं सुधीर कुमार देव के कपड़ा दुकान से रेडीमेड जींस, पैंट, शर्ट आदि चोरी की घटना को अंजाम दिया, पप्पू कुमार यादव के मोबाइल दुकान से नये व पुराने मोबाइल के अलावा नगदी रुपये भी ले गया. वहीं अर्जुन भगत के किराना दुकान से नकद राशि व दुकान में रखें सरसों का तेल के अलावा अन्य सामग्री चोरी कर ली. जबकि कुंदन कुमार यादव के रेडीमेड दुकान का शटर का ताला तोड़कर चला गया. चोरी की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी हरकत रिकार्ड हो गयी. सीसीटीवी फुटेज में सभी चोर मास्क पहने हुआ था. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह अपने सदल-बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर पांचों दुकानों की बारीकी से जांच किया. साथ ही आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर किया जा रहा है. जल्द हीं उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >