मिक्चर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

रोहतास का रहने वाला है मृत युवक

20-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण कार्य में सिकटी प्रखंड के ढेंगरी में निर्माण कार्य के दौरान मिक्चर मशीन चला रहा एक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मजदूरों ने वाहन से पीएचसी कुर्साकांटा लाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक रोहतास जिले के दारा रोहतास निवासी सतबीर कुमार (26) पिता प्रभु शर्मा है. युवक विगत तीन माह से अधिक समय से रेलवे निर्माण कार्य में मिक्चर मशीन चलाता था. इधर मृतक के साथ आए मजदूरों ने बताया कि घटना की जानकारी रेलवे ठेकेदार के साथ मृतक के परिजनों को दी गई है. वहीं घटना की जानकारी कुर्साकांटा पुलिस को दी गई. लेकिन घटना स्थल बरदाहा थाना क्षेत्र का होने के कारण बरदाहा थानाध्यक्ष को दी गई. इधर सूचना मिलते ही बरदाहा थानाध्यक्ष पीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >