कुर्साकांटा में 29 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 29 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और नकदी भी जब्त की है.

अररिया : कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीरा के समीप से 29 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक और 1,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर आने वाला है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तीरा के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 29 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमराहा थाना क्षेत्र के काबिलाशी वार्ड संख्या-7 निवासी बिनोद बहरदार (46), पिता रामदयाल बहरदार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो बाइक (संख्या बीआर-38एपी-8252) और 1,500 रुपये नकद जब्त किए हैं.

इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक स्वीटी कुमारी के स्वलिखित बयान पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Shruti Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >