नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड 15 कोठी टोला निवासी अकबर अली ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड 15 कोठी टोला निवासी अकबर अली ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के वादी ने बताया कि ग्राम बखरी फुलवाड़ी निवासी विष्णुदेव यादव का पुत्र मिट्ठू यादव मेरा पिकअप दो सालों से चलाता आ रहा है. इस कारण घर पर आना जाना लगा रहता है. पांच दिन पहले वह शाम में गाड़ी लगाकर चला गया. हम सभी भी खाना खाकर सो गये. देर रात जब जगा तो देखा कि मेरी बेटी के कमरे का दरवाजा खुला है व पुत्री घर से गायब है. खोजबीन के क्रम में पता चला कि मेरा वाहन चालक उसे बहला फुसलाकर व अन्य प्रलोभन देकर अपने साथ लेते गया है. साथ ही घर से एक लाख नकद व सोना चांदी का जेवर भी अपने साथ लेकर गया है. छोटू यादव, वीरेंद्र यादव, विपती देवी, पूजा देवी, विष्णुदेव यादव, काजल कुमारी सभी का अपहरण में सहयोग है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. अनुसंधान किया जा रहा है, दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >