रामजनकी मंदिर से निकाली गयी कलश यात्रा

कलश यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

5- प्रतिनिधि,कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जागीर परासी के रामजानकी मंदिर नवटोली से रामनवमी पर आयोजित होने वाली अष्ट्याम-संकीर्तन को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में 251 कलश यात्रियों ने हिस्सा लिया. शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर बड़जान नदी गयी. जहां से कलश में जल भरकर घाट चिकनी, पलासमणी, पररिया, रजई के रास्ते यज्ञ स्थल पहुंचे. जानकारी देते आयोजक समिति के पंसस प्रतिनिधि कृपानंद मंडल ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर 48 घंटे का अष्टयाम-संकीर्तन का आयोजन किया गया है. कलश यात्रा के बाद रामचरित मानस पाठ संपन्न होते ही अष्टयाम-संकीर्तन शुरू होगा. मौके पर महगू मंडल, राजनंद मंडल, कन्हैया मंडल, सुरेंद्र मंडल, मनोज मंडल, सोनू मंडल, संजय मंडल, शिवानंद मंडल, उद्यानंद मंडल, रमण मंडल, सिंहेश्वर मंडल, प्रकाश मंडल, सीताराम मंडल, निरंजन कुमार, ज्ञानचंद मंडल, अशोक कुमार, विकास कुमार, कार्तिक, शिवम्, कुलानंद सहित स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >