अष्ट्याम को लेकर निकली कलशयात्रा

कलशयात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर से अष्ट्याम संकीर्तन को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक बाजे गाजे के साथ सोमवार को विशाल कलशयात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 551 कलश यात्रियों ने हिस्सा लिया. पीले पीले परिधानों से सुसज्जित श्रद्धालुओं से वातावरण भक्तिमय बना रहा. शोभा कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर कुआड़ी हटिया रोड से सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के रास्ते मुख्य सड़क से बिशनपुर, भूमपोखर के रास्ते बकरा नदी पहुंची. जहां से कलश जल भरकर कलश यात्री सीमा सड़क के रास्ते यज्ञ स्थल पहुंचा. आयोजक समिति से मिली जानकारी अनुसार कलश यात्रा के उपरांत विद्वान पंडित के सानिध्य में रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ. मानस पाठ की समाप्ति पर 72 घंटे का अष्ट्याम संकीर्तन प्रारंभ होगा. इधर कलशयात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >