प्रेस को संबोधित करते डीएसपी सुशील कुमार, मौजूद थाना अध्यक्ष राजीव झा व थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार | Prabhat Khabar Network

अररिया: जोकीहाट पुलिस ने मिनी ट्रक से जब्त की 2160 लीटर अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार

जोकीहाट पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 2160 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. काकन टोल टैक्स के पास एक मिनी ट्रक से यह खेप बरामद हुई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है.

अररिया, जोकीहाट. एसपी के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2160 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब लदे डीसीएम (मिनी ट्रक) को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब Officer's Choice Whisky बतायी गयी है.

काकन टोल टैक्स के पास जांच में पकड़ा गया डीसीएम

डीएसपी सुशील कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि 20 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन टोल टैक्स के पास वाहन जांच की गयी. गश्ती पदाधिकारी सूचना संकलन करते हुए चार पहिया डीसीएम संख्या डब्ल्यूबी-11-सी-2708 को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान डीसीएम से कुल 2160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

सुपौल निवासी चालक गिरफ्तार

गिरफ्तार चालक की पहचान 41 वर्षीय राम प्रसाद साह के रूप में हुई है. वह बेचु साह का पुत्र और सरायगढ़ वार्ड संख्या 10, थाना भपटियाही, जिला सुपौल का निवासी बताया गया है.

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

मामले में जोकीहाट थाना कांड संख्या 391/2026 दर्ज की गयी है. पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

तस्करी नेटवर्क का बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपितों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि शराब की खेप के स्रोत और संभावित आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, पुअनि अनिल कुमार यादव और गृहरक्षक जवान शामिल थे. डीएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस की ओर से शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >