बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी

पीड़ित के भाई ने थाना में दिया आवेदन

-12-प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या 09 स्थित एक बंद घर को पुनः निशाना बनाया है. जब पूरा परिवार कोलकाता अपने बच्चों से मिलने गये थे. इसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके बंद घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना रविवार की देर रात्रि की है. जब गृहस्वामी विनोद नाथ झा के घर में चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों सहित कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी घटना की जानकारी पीड़ित को सीसीटीवी फुटेज के जरिये मिली. लेकिन तबतक चोर फरार हो चुके थे. पीड़ित गृहस्वामी के भाई प्रमोद नाथ झा ने चोरी घटना की जानकारी सोमवार की दोपहर में दी है. पीड़ित गृह मालिक के भाई प्रमोद नाथ झा ने बताया कि उनके द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई विनोद नाथ झा अपने बच्चों से मिलने के लिए कोलकाता गये थे. इस दौरान उन्होंने घर को ताला लगाकर बंद रखा था. रविवार की देर रात्रि करीब 01 बजे उनके भाई विनोद ने सीसीटीवी फुटेज में चोरी होते देखा व तुरंत उनको फोन कर सूचना दी. प्रमोद ने बताया कि जबतक वह घर पहुंचे. 03 से 04 की संख्या में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना अंजाम देकर वह भाग चुके थे. भाई प्रमोद के अनुसार, चोरों ने घर से 08 से 10 ग्राम सोने के आभूषण, 08 भरी चांदी व नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुराया है. इधर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी के भाई के द्वारा चोरी की घटना की जानकारी दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >