जोगबनी के रेल क्वार्टर में आभूषण सहित कई कीमती सामानों की चोरी

रेलवे कॉलोनी में बंद पड़े दो क्वार्टरों में भीषण चोरी की खबर सामने आयी है. इस घटना के संबंध में दोनों रेल कर्मियों ने लिखित आवेदन रेल थाना पुलिस को दिया है.

जोगबनी. रेलवे कॉलोनी में बंद पड़े दो क्वार्टरों में भीषण चोरी की खबर सामने आयी है. इस घटना के संबंध में दोनों रेल कर्मियों ने लिखित आवेदन रेल थाना पुलिस को दिया है. रेल कर्मी रासबिहारी मंडल ने अपने आवेदन में कहा कि वे सुबह छह बजे से संध्या छह बजे तक ड्यूटी में थे. जब वे अपने घर पहुंचे तो उनके रूम का ताला टूटा हुआ था व सामान इधर उधर बिखरा हुआ था, साथ ही कई कीमती सामान भी गायब थे. वहीं दूसरे कर्मचारी सुरेश पासवान ने बताया कि वे अपनी बेटी की सगाई के लिए बरौनी गए हुए थे. जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनके कमरा का ताला टूटा हुआ है, साथ ही कमरा में रखे अलमारी भी टूटी हुई है. अलमारी में रखी चांदी के चेन व पायल जो करीब 20 भरी का था, इसके अलावा कई कीमती सामान भी गायब मिले. दोनों रेल कर्मियों ने रेल थाना को आवेदन देते हुए इसपर खोजबीन कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >