आधा दर्जन घरों से जेवरात व नकदी चोरी

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने की छानबीन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा पंचायत के दो गांवों में चोरी की. पहली घटना जहानपुर गांव वार्ड नंबर दो व तीन में गुरुवार की रात चोरों ने आधा दर्जन घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने, नक़दी, कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ली. सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पीड़ितों में अर्जुन ठाकुर, भालचंद्र ठाकुर, त्रिलोक झा, सेवानिवृत शिक्षक नवकांत झा, गीता देवी पति स्व ललन ठाकुर, विपिन झ�� शामिल हैं. चोरों ने दुर्गा मंदिर जहानपुर में घुसकर दानपेटी भी चुरा लिया. सबसे अधिक क्षति अर्जुन ठाकुर की होने की बात पूर्व पंचायत समिति बलित झा ने बताया. अर्जुन ठाकुर का बेटा गौरव ठाकुर व पुत्रवधू अररिया में रहता है. अर्जुन ठाकुर ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रहे थे. गौरव के कमरे में ताला लगा था. चोर दरवाज़ा का ताला तोड़कर अंदर घुस गया. गोदरेज में रखे सोने की जेवरात, चांदी के गहने, क़ीमती कपड़े रखा बक्से व अटैची चुरा लिया. सुबह घर के पश्चिम बांस झाड़ से टूटा बख्शा बरामद किया गया. वहीं भालचंद्र ठाकुर व उनकी पत्नी एक कमरे में सो रहे थे. शातिर चोरों ने उस कमरे का कुंडी बाहर से लगा दिया. फिर दो घरों का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात व कीमती कपड़े, 10 हजार नकद रुपये की चोरी कर ली. पीड़ित त्रिलोक झा वार्ड संख्या तीन ने बताया कि उनके घर का दरवाजा का ताला तोड़ कर चोर घर में अलमीरा तोड़ दिया. उसमें रखा सोने के जेवरात व चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ली. सुबह त्रिलोक झा जब नाइट गार्ड की ड्यूटी से सुबह हाईस्कूल जहानपुर से घर पहुंचे तो देखा कि दो घरों का ताला टूटा हुआ है. सेवानिवृत्त शिक्षक नवकांत झा का बंद मकान व ग्रिल तोड़कर तांडव किया है. पूर्व पंचायत समिति सदस्य बलित झा ने बताया कि केसर्रा पंचायत, वार्ड नंबर चार साहपुर गांव से चोरों ने बुधलाल व प्रदीप कुमार की एक गाय चोरी कर ली. चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है. सूचना मिलने पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा शुक्रवार की सुबह दल बल के साथ जहानपुर गांव पहुंच कर घटना की तहकीकात की . उन्होंने जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >