जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी

सिरसिया-हनुमानगंज पैक्स में मनाया आठवां जन औषधि दिवस

भरगामा. प्रखंड के सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत स्थित पैक्स परिसर में शनिवार को आठवां जन औषधि दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. यह कार्यक्रम 01 से 05 मार्च तक चलने वाले जन औषधि सप्ताह के समापन के अवसर पर आयोजित किया गया. इस वर्ष की थीम जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी रखी गयी, जिसका उद्देश्य आम लोगों को किफायती व गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम के दौरान लोगों को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सस्ती व प्रभावी दवाओं की जानकारी दी गयी. पैक्स संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध जेनेरिक दवाएं बाजार की ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं. जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलती है. उन्होंने बताया कि जन औषधि सप्ताह के दौरान विभिन्न केंद्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किये गये. जिसमें रक्तचाप, ब्लड शुगर व थायराइड की जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >